फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   सपा नेता पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

सपा नेता पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

Sun, 29 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
सपा कार्यकर्ता पर शनिवार रात को बाइक सवार हमलावरों ने फायर कर दिया। हालांकि फायर मिस होने से वह बाल-बाल बच गए। हमलावरों ने दोबारा तमंचेे को लोड करके फायर करने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने दुकान में घुसकर जान बचाई। लोगों के शोर मचाने पर हमलावर भाग गए। सपा कार्यकर्ता ने कस्बे के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कस्बा बसरेहर निवासी सपा कार्यकर्ता गंभीर सिंह यादव शनिवार रात करीब 8 बजे किल्ली रोड स्थित कुलदीप की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। उसी समय दो बाइकों पर सवार चार हमलावर आए और बाइकों पर पीछे बैठे दो लोगों ने तमंचे निकालकर गंभीर सिंह के ऊपर फायर किए। दोनों फायर मिस हो गए। हमलावरों ने तमंचों क ो दोबारा लोड करके फायर करने का प्रयास किया। इस दौरान गंभीर सिंह दुकान में घुस गए और शोर मचाया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस पर हमलावार बाइकों से भाग निकले। गंभीर सिंह यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ बसरेहर रमाकांत दुबे के अलावा सीओ सैफई निर्मल कुमार बिष्ट मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी की। एसओ ने बताया कि गंभीर सिंह ने कस्बे के ही बंटी जाटव, रॉकी जाटव उर्फ रॉकी रानावत, विकास उर्फ छोटू, अनुज जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


- सपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला
- शनिवार रात को कोल्डड्रिंक पीते समय हुआ हमला
- चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, आरोपी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed