फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   हत्या के मामले में प्रधान सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

हत्या के मामले में प्रधान सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हत्या के मामले में प्रधान सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के बलपुरा गांव में बुधवार शाम को पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

क्षेत्र के बलपुरा गांव में ग्राम समाज की जमीन पर गांव के ही रिंकू व उसके परिवार के लोग जबरन कब्जा किए थे। कब्जा छुड़ाने के लिए प्रधान संतोष भदौरिया ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी। इस पर जिला प्रशासन ने एसडीएम को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए तीन दिन पहले एसडीएम सदर ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर कब्जे को हटवा दिया। इसके अलावा उन्होंने गांव के 18 लोगों को पट्टे की जमीन का आवंटन कर दिया। बुधवार शाम को जब पट्टा धारी कब्जा करने के लिए गए तभी वहा रिंकू आदि से कब्जे को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गोली लगने से रिंकू की मौत हो गई थी। उसके परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव को नहीं उठने दिया था। आसपास के थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया था। बाद में पुलिस ने मृतक के भाई राम बाबू की तहरीर पर सर्वेंश, रमेश, सुघर सिंह, विजय सिंह, राजेश कुमार व गांव के प्रधान संतोष भदौरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ इंद्रपाल सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


- हत्या के मामले में प्रधान सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज
- पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहा था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed