फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चोरी की बाइकों सहित तीन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

चोरी की बाइकों सहित तीन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइकों सहित तीन चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइकों को बेचने के उद्देश्य से एकत्रित तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से तीन बाइकें व एक मोपेड बरामद की है।

थाना क्षेत्र में पिछले दिनों रही बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। इसके मद्देनजर एसओ भोलू सिंह भाटी ने एसआई मनोज कुमार व अन्य पुलिस फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइकें बेचने के फिराक में खड़े चोरों को ओवरब्रिज के पास से पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही चोरों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर तीनों चोरों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से तीन बाइकें व एक मोपेड बरामद की। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह इन बाइकों को बेचने की फिराक में थे। उन्हाेंने अपनी पहचान आशू उर्फ वीर प्रताप, राजू उर्फ राजवीर, राजा सोलंकी निवासी गण नगला भवानी थाना अमांपुर जिला कासगंज बताई। कार्रवाई कर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


- चोरी की बाइकों सहित तीन चोर गिरफ्तार
- तीन बाइकें व एक मोपेड बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed