फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ऊसराहार पुलिस ने चोरी के मामले की तहरीर बदलवायी

ऊसराहार पुलिस ने चोरी के मामले की तहरीर बदलवायी

Fri, 09 Feb 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ऊसराहार पुलिस ने चोरी के मामले की तहरीर बदलवायी
फालोअप
विज्ञापन

ऊसराहार पुलिस ने चोरी के मामले की तहरीर बदलवाई
- ज्वैलर्स और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों से लक्खी चोरी का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ऊसराहार। कस्बे में सराफा और इलेक्ट्रॉनिक की दुकान से दस लाख से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने एक साथ दो दुकानों पर हुई चोरी के मामले में तहरीर ही बदलवा डाली, दोनों दुकानदारों ने अलग-अलग तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाने की गुहार पुलिस से लगाई थी। लेकिन पुलिस ने एक ही अपराध संख्या पर दोबारा तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज किया है। यही नहीं पहले चोरी गई रकम दो लाख चालीस हजार दर्शायी गई थी, बाद में एक लाख बीस हजार रुपये ही चोरी होना बताया। व्यापारियों ने बताया कि उनसे पुलिस ने तहरीर बदलवा ली है।
थाना ऊसराहार के ठीक सामने हुई लक्खी चोरी में हो रही पुलिस की किरकिरी से बचाव के लिए पुलिस अब घटना के खुलासे पर जोर देने से ज्यादा इस पर काम कर रही है कि अपराध को कम कैसे दिखाकर आलाधिकारियों के कोप से बचा जाए। यही कारण है कि व्यापारी वैष्णों ज्वैलर्स और गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक की अलग-अलग तहरीरों पर मुकदमा दर्ज करवाने को दिए गए प्रार्थनापत्रों के स्थान पर पुलिस ने व्यापारियों को गुरुवार की रात थाना बुलवाकर एक दूसरी तहरीर लिखवाकर उसी में दोनों दुकानों की घटनाओं को जोड़ दिया।
विज्ञापन

ऐसे में समझा जा सकता है कि पुलिस की कार्यप्रणाली किस तरह काम कर रही है, ऐसा तब है जब थाना की कमान प्रशिक्षणरत क्षेत्राधिकारी के हाथों में है। इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी भरतिया चौराहा पर हुई दो चोरियों के मामले में एक ही तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जबकि पहले दोनों ने अलग अलग तहरीर दी थी। इस संबंध में व्यापारी उमेश गुप्ता और अंकित गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने उनसे दूसरी तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज किया है। जबकि उन्होंने पहले अलग-अलग तहरीर दी थी, जिन्हें वापस कर दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल पांडे ने बताया कि व्यापारियों ने स्वयं ही तहरीर बदलकर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed