फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   100 round fyring in rangdari dispute

रंगदारी के विवाद में 100 राउंड हवाई फायरिंग

Sat, 27 May 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sat, 27 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
100 round fyring in rangdari dispute
प्रतीकात्‍मक - फोटो : प्रतीकात्‍मक

रंगदारी वसूली के विवाद में शनिवार को ग्राम कैस्त में दो पक्षों में करीब 100 राउंड हवाई फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस मौके पहुंची लेकिन इससे पहले ही फायरिंग करने वाले भाग गए।

विज्ञापन

गांव कैस्त के पास कचौरा मार्ग स्थित एक कंपनी के प्लांट परिसर में गिट्टी, बालू से लदे डंपरों के चालकों से गांव के ही दबंग रंगदारी वसूलते हैं। शनिवार सुबह वहां दो पक्ष रंगदारी वसूलने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में विवाद  हो गया। सुबह करीब 11 बजे दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। कहासुनी और गालीगलौज के बाद हवाई फायरिंग होने लगी। करीब 100 राउंड फायरिंग से गांव दहल उठा। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो क्षेत्राधिकारी विजय बहादुर सिंह, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, वैदपुरा थाना प्रभारी सत्येंद्र यादव, बलरई दिनेश कुमार समेत तीन थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। इस बीच दोनों पक्षों के लोग भाग गए। इलाका पुलिस छावनी में बदल गया। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वालों को चिह्नित कर मामला दर्ज किया जाएगा। लाइसेंसी शस्त्रों को निलंबित कर जब्त किया जाएगा। एसएसपी वैभव कृष्ण भी मौके पर पहुंचे। कहा कि गुंडई और अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed