{"_id":"632370b94d1f557bd16d39d1","slug":"crime-protest-lineman-etawah-etawah-news-etawah-news-knp7183138153","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : ट्रांसफार्मर का तार टूटने पर भड़के ग्रामीण, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : ट्रांसफार्मर का तार टूटने पर भड़के ग्रामीण, हंगामा
विज्ञापन
बसरेहर। रजपुरा गांव में गुरुवार तड़के चार बजे ट्रांसफार्मर का तार टूट गया। हादसे में भैंस की मौत हो गई और एक युवक झुलस गया। तार ठीक करने पहुंचे लाइनमैन को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया और जेई की बुलाने की मांग कर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे लेखपाल के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
रजपुरा गांव की विमला देवी ने बताया बुधवार रात 10 बजे नगला ठाकुर गांव निवासी का एक व्यक्ति घर की बिजली न आने पर ट्रांसफार्मर पर लाठी मारने लगा। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई तो उसने बताया कि उपकेंद्र फोन किया था वहीं से ही ऐसा करने के लिए कहा गया है। ट्रांसफार्मर पर डंडे मारने से तार ढीले हो गए और घंटों तक चिंगारी निकलती रही।
गुरुवार सुबह तार टूटकर घर के बाहर बंधी भैंस पर गिर गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं, पड़ोसी राकेश घर से बाहर निकले तो वे भी तार के करंट की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें सीएससी भिजवाया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और लाइन ठीक करने पहुंचे लाइनमैन को दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जेई आकर जब तक जांच नहीं करेंगे तब तक तार ठीक करने नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों की मांग के बाद भी बसरेहर जेई शिव गौड़ मौके पर नहीं पहुंचे। फिर क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और जांच कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। तहसीलदार राजकुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया गया है, जिसके बाद शाम पांच तार को जोड़ा गया।