{"_id":"623e0dd828de74747c5b3284","slug":"crime-news-etawah-news-knp687492132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हादसे में एक की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर हादसे में एक की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर हाईवे पर देर रात एक ट्रक ने मिनी ट्रक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से मिनी ट्रक पलट गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया गया है। देर रात हुए इस हादसे में अस्पताल में चीख-पुकार मची हुई थी।
जसवंतनगर पुलिस के अनुसार शिकोहाबाद जिले के मस्तपुरा गांव में एक पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा था। उसी भवन के निर्माण में सतना जिले के मजदूर यहां काम कर रहे थे। ठेकेदार से अनबन होने के बाद ये सभी लोग वहां से रात में लगभग साढ़े आठ बजे एक मिनी ट्रक में सवार होकर सतना के निकले थे। वहां से रात में इन सभी का वाहन जसवंतनगर थाना क्षेत्र के जौनई गांव के पास पहुंचा था, उसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने इनके वाहन में टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया।
इसमें 32 वर्षीय प्रार्थना पति दादू की मौत हो गई। इसके अलावा सभी 10 लोग घायल हो गए। घायलों में पांच वर्षीय सजनी पुत्री मजनू, साढ़े तीन वर्षीय अजीत पुत्र मजनू, 40 वर्षीय राजभान पुत्र मुन्नू, 50 वर्षीय सखी पत्नी रामनिहोरे, मालची पत्नी दादूमल घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को देर रात सीएचसी जसवंतनगर पहुंचाया।