{"_id":"63051cc818b7a30cc53aa82f","slug":"crime-loot-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp714289222","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व 20 हजार रुपये पार किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व 20 हजार रुपये पार किए
विज्ञापन
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से होकर कानपुर से आगरा जा रहे डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर चोर उसमें से 20 हजार रुपये और लैपटॉप पार कर ले गए। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कानपुर के माल रोड निवासी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोमवार शाम करीब पांच बजे परिवार के साथ घूमने के लिए आगरा जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 104 पर स्थित फूड प्लाजा पर वे रुक गए। करीब एक घंटे बाद खाना खाकर आए तो कार का शीशा टूटा था। एक छोटा बैग जिसमें 20 हजार रुपये थे और लैपटॉप गायब था। यूपीडा के अधिकारियों, थाना पुलिस और एसओजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की है।
सैफई थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फूड प्लाजा और पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कराए जा रहे हैं।