{"_id":"63051cca64a86071f118cf45","slug":"crime-loot-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp714288036","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : दो युवक जहरखुरानी का शिकार, मोबाइल-रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : दो युवक जहरखुरानी का शिकार, मोबाइल-रुपये लूटे
विज्ञापन
इटावा। बल्लभगढ़ से इटावा के लिए रोडवेज बस में सवार हुए दो युवकों को जहरखुरानों ने शिकार बना लिया। दोनों से रुपये और मोबाइल फोन लूट लिए गए। बस के परिचालक ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
इटावा डिपो की बस सोमवार रात नौ बजे दिल्ली के सराय काले खां बस स्टैंड से इटावा के लिए चली थी। बल्लभगढ़ स्टॉप से बड़ी संख्या में सवारियां चढ़ीं। इनमें से दो युवक इटावा के लिए सवार हुए थे। परिचालक राजेंद्र ने बताया कि दोनों युवक काफी देर तक आगे-पीछे करते रहे। उनके पास बाल्टी और बैग थे। ऐसे में उनसे आगे बैठने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने और पीछे जाकर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने इटावा तक का टिकट लिया। आगरा में चाय के लिए बस रोकी। इस दौरान भी दोनों युवक पीछे ही बैठे रहे। सुबह लगभग पांच बजे इटावा बस स्टैंड पर सभी सवारियां उतर गईं, लेकिन दोनों युवक पीछे वाली सीट से नहीं उठे। बेसुध होने की वजह से वे कुछ बता नहीं पा रहे थे। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इमरजेंसी में डॉक्टरों और स्टाफ के चेक करने पर दोनों के पास से मोबाइल फोन और रुपये गायब थे। परिचालक ने बताया कि दोनों के बैगों की चेन भी खुली थीं। इससे मालूम होता है कि बैग भी खंगाला गया है। देर शाम छह बजे तक दोनों को होश नहीं आया था। उनके पास से कोई संपर्क नंबर न मिलने की वजह से परिजनों को भी सूचना नहीं दी जा सकी है।