{"_id":"6328ba215d5ecf1f211514e3","slug":"crime-fighting-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp719021930","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : पड़ोसी ने महिला को पीटा, क्षुब्घ होकर लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : पड़ोसी ने महिला को पीटा, क्षुब्घ होकर लगाया फंदा
विज्ञापन
इटावा। पड़ोसी की पिटाई से क्षुब्ध एक महिला ने फंदा लगा लिया। महिला को परिजनों ने फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय दयानत निवासी विजय सिंह ने बताया कि चार दिन पहले छोटा भाई अजय और उसकी पत्नी आरती कचौरा रोड स्थित साईं मंदिर में दर्शन करने गए थे। लौटते समय सड़क दुर्घटना में दोनों घायल हो गए थे। दोनों का हालचाल लेने के लिए पड़ोस का एक युवक घर आ रहा था। युवक की मां ने इस पर ऐतराज जताया था। इस पर आरती की युवक की मां से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पड़ोसी महिला ने परिजनों के साथ मिलकर आरती को पीट दिया था।
इस बात से क्षुब्ध होकर शनिवार रात आरती ने कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगा लिया। भाई अजय वहां पहुंच गया और शोर मचाना शुरू कर दिया। भाई की आवाज सुन घर के सभी लोग मौके पर पहुंचे और आरती को नीचे उतारा। सांस चलने पर आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।