फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

बाइकर्स लुटेरों ने डाक्टर को लूटा

Mon, 14 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। लखना बेरीखेड़ा मार्ग स्थित नगला सावत खां गांव के करीब तीन बाइकर्स लुटेरों ने एक डाक्टर को कनपटी पर तमंचा लगाकर लूट लिया। लूट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची। लुटेरे घटना को अंजाम देकर बहुत दूर निकल चुके थे।
विज्ञापन

बेरीखेड़ा गांव निवासी डा. सुरेंद्र कुशवाहा रविवार को बाइक से औरैया स्थित अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। देर शाम अपने गांव आ रहे थे।नगला सावत खां गांव के करीब उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन

अपना गांव बेरीखेड़ा को नजदीक मानकर बाइक को पैदल ही लेकर गांव की ओर चल पड़े। जैसे ही डा. सुरेंद्र कुशवाहा ग्राम नगला सावतखां को पार करके आगे बढ़े कि सामने से एक बाइक पर सवार तीन लुटेरे आ गए। एक ने उनकी कनपटी में तमंचा सटा दिया और दूसरे ने उससे तेइस सौ रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौके से भाग निकले। सूचना पर लखना चौकी इंचार्ज रमाशंकर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लुटेरों को तलाशा भी, लेकिन मौके से भाग चुके थे। चौकी प्रभारी लखना रमाशंकर उपाध्याय ने कहा मामले कि जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed