{"_id":"5da36b388ebc3e93af0f6081","slug":"crime-etawha-news-knp519499694","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन हड़पने के लिए पति को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन हड़पने के लिए पति को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन हड़पने के लिए पति को मार डाला
- हत्या मामले में पत्नी और उसके तीन साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। शिवराजपुर नगला हुल्ली में एक ग्रामीण की करंट लगाकर हत्या करने के मामले में बसरेहर पुलिस ने ग्रामीण की पत्नी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि मृतक की मां की जमीन हड़पने के लिए हत्या की गई थी।
शिवराजपुर नगला हुल्ली निवासी पूरन सिंह की बीते दिनों हत्या कर दी गई थी। पूरन की मां अनारकली ने बसरेहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे की हत्या उसकी पत्नी मिथलेश और उसके तीन साथियों ने करंट लगा कर दी है। एसएसपी ने नामजदों की गिरफ्तारी के लिए बसरेहर व चौबिया थानाध्यक्षों के अगुवाई दो टीमें बनाईं। एसओ चौबिया जीवाराम ने बताया कि मामले में पूरन सिंह की पत्नी मिथलेश, शिवराजपुर नगला हुल्ली बसरेहर निवासी बृजलाल पुत्र मंगली प्रसाद, बहादुर बसरेहर निवासी अनीत पत्नी मंशाराम व नैना उर्फ रंजना पुत्री मंशाराम को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पूरन की मां अनारकली के पास नगला मानधाता गांव में 5-6 बीघा हाईवे किनारे जमीन है। इसी जमीन को हड़पने के लिए पूरन सिंह की हत्या कर दी गई।