{"_id":"5d98f2c88ebc3e93c95f24c0","slug":"crime-etawha-news-knp517994364","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक ने लगाई थी फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में युवक ने लगाई थी फांसी
विज्ञापन
मृतक आकाश का फाइल फोटो
- फोटो : ETAWHA
भरथना। थाना क्षेत्र में मोढ़ी गांव के युवक के फंदे पर लटककर जान देने के मामले में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। युवक के पिता ने एक युवती पर परेशान करने का आरोप भी लगाया है।
पिता नरेंद्र बाथम ने बताया कि इकलौते बेटे के लिए लड़की की गोद भराई करने जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गनपतिपुर गांव गए थे। शुक्रवार रात करीब 8 बजे लौटे तो दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस की छत से घर में पहुंचे।
कमरे में आकाश का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता ने क्षेत्र की एक युवती पर आकाश को फोन कर परेशान करने का आरोप लगाया। बताया कि शुक्रवार को भी युवती ने फोन किया था। इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
परिवार ने इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना से घर में मातम पसरा रहा। आकाश की मां मुन्नी देवी, विवाहित बहनें सोनी, सोनम व अंजलि रो रोकर बेहाल हैं।