फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

तेल गोदाम में नकब लगाकर चोरी

Thu, 12 Sep 2019 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। रामलीला रोड स्थित एक दुकान के अंदर तेल गोदाम की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर रेजगारी समेत करीब 35 हजार रुपये और पहचान से बचने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर व लैपटॉप ले गए। गोदाम में साल भर के अंदर चोरी की यह दूसरी बार वारदात हुई है। पुलिस पहले हुई वारदात का भी खुलासा नहीं कर पाई है। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तहत रामलीला रोड पर कटरा टेकचंद निवासी अंकुर अग्रवाल की सरसों का तेल व रिफाइंड की दुकान है। इसी दुकान के अंदर उनका गोदाम है। दुकान व गोदाम में कुल 14 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। गत मंगलवार की रात गोदाम के पिछवाड़े की दीवार में नकब लगाकर चोर दाखिल हुए और अलमारी व गोलक में रखी करीब 35 हजार रुपये की नगदी व लैपटॉप ले गए। शातिर चोर सीसीटीवी का डीवीआर व मेमोरी हार्ड डिस्क भी ले गए, ताकि पहचान न हो सके।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब छह बजे कारोबारी अंकुर माल उतरवाने गोदाम पर पहुंचे तो गोदाम अंदर जाने पर चोरी होने की जानकारी हुई। 100 नंबर पर पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर आकर जायजा लिया। अंकुर ने कोतवाली पुलिस को चोरी होने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed