फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

इटावाः मारपीट में घायल युवक की मौत

Fri, 02 Sep 2022 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
crime
अभिषेक यादव,फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। पांच माह पहले जानवर बांधने को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की गुरुवार रात मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

सारंगपुरा गांव निवासी गौरव यादव ने बताया कि 12 अप्रैल को भाई अभिषेक यादव (28) ने बगल में खाली पड़े प्लाट में जानवर बांध दिया था। इस पर पड़ोसी ने परिजनों के साथ मिलकर भाई पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। एक आरोपी छत से ईंट भी चला रहा था। मारपीट में अभिषेक के सिर और पेट में गंभीर चोटें आईं थीं। गंभीर हालत में उसे ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर गुरुवार रात अभिषेक को दिल्ली एम्स लेकर जा रहे थे। इसी दौरान जसवंतनगर के पास हालत बिगड़ गई। इस पर उसे फिर जिला अस्पताल ले आए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चार साल पहले उसकी प्रियंका से शादी हुई थी। उसका एक बेटा कृष्णा है। एसपी सिटी कपिल देव ने कहा कि अगर चोटों के कारण ही अभिषेक की मौत हुई है तो हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस से मिली भगत कर भाई अभिषेक पर भी मारपीट का मुकदमा दर्ज करा दिया था। गांव के ही जोर सिंह, रमेश, सुधीर, सनी, ज्ञानेंद्र उर्फ छोटू और गोलू पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed