फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

तेंदुआ ने किया बकरियों का शिकार

Thu, 17 Feb 2022 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime
चकरनगर। चंबल सेंचुरी क्षेत्र के सदूपुरा गांव के पास जंगल में दो बकरियों को बुधवार शाम तेंदुआ ने अपना शिकार बना लिया। तेंदुआ पूर्व में भी एक बकरी का शिकार कर चुका है। सेंचुरी के अधिकारी पहले भी कई बार ग्रामीणों को तेंदुए की चहलकदमी के बारे में चेतावनी दे चुके हैं।
विज्ञापन

बकरी पालक नाथूराम दोहरे और सुरेंद्र दोहरे ने बताया कि रोज की तरह जंगल से बकरियां चराकर शाम को छह बजे गांव लौट रहे थे। गांव से एक किलोमीटर पहले जंगल में छिपे बैठे तेंदुएं ने बकरियों पर हमला कर दिया। शोर-शराबा करने पर अन्य ग्रामीण और चरवाहे आए। दो बकरियां मृत हालत में पड़ीं मिलीं। जंगल में बकरियां चराना जोखिम से खाली नहीं है। सेंचुरी क्षेत्राधिकारी हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि बियावान में निरंतर कांबिंग के दौरान तेंदुआ के ठहराव और चहलकदमी के निशान देखने को मिल रहे हैं। सेंचुरी क्षेत्र में कई जगह तेंदुआ की जोड़ी का ठहराव देखने को आया है। ग्रामीणों को निरंतर अवगत कराया जा रहा है कि जंगल में आवागमन सावधानी पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed