फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news,up news,etawah crime news

इटावा : नौ माह तक इटावा में रहा था हबीबुल

Wed, 17 Aug 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news,up news,etawah crime news
इटावा। फतेहपुर से गिरफ्तार किए गए जैश ए मोहम्मद संगठन के हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला का इटावा से जुड़ाव रहा है। 2019 में वह कटरा साहब खां स्थित मदरसे अरबिया कुरानिया में हिफ्ज की पढ़ाई करने आया था। यहां वह नौ महीने तक रुका था।
विज्ञापन

यह मदरसा 1938 से संचालित है। मदरसे के प्रबंधक तारिक शमशी ने बताया कि हबीबुल 16 जून 2019 को हिफ्ज का रिवीजन कोर्स करने आया था। उसके पिता जफरुल इस्लाम ने मदरसे की ख्याति सुनकर यहां दाखिला कराया था। हबीबुल यहां के हॉस्टल में रहता था। उसका पढ़ने में मन नहीं लगता था। कोरोना काल में घर चला गया। मार्च 2020 में वह यहां आया और सामान लेकर चला गया। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

प्रबंधक ने बताया कि उनके मदरसे में बाहरी लोगों के आने पर पाबंदी है। यहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए मोबाइल प्रतिबंधित है। सप्ताह में एक दिन उनके परिवार वालों से बात कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हिफ्ज का कोर्स करने वाले अमूमन छह से सात साल की उम्र के ही बच्चे होते हैं। प्रबंधक ने बताया कि यहां दाखिले के वक्त हबीबुल की उम्र 16 साल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed