{"_id":"62f403dacc322f751c0afdb4","slug":"crime-etawah-etawah-news-up-news-etawah-crime-news-etawah-news-knp7122986114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
इकदिल। भगौली सराय गांव में मंगलवार रात विवाहित का शव फंदे से लटका मिला। बुधवार सुबह परिवार वाले बिना पुलिस को बताए अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराया।
इकदिल थाना क्षेत्र के भगौली सराय गांव निवासी माया देवी (32) का शव मंगलवार रात कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ उसकी छह साल की बेटी ने देखा। वह रोते हुए बाहर आई और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। आनन फानन माया के पति जीवन को फोन से घटना की सूचना दी गई।
पति ने शव को फंदे से उतार कर माया के मायके वालों को घटना के बारे में बताया। देर रात आए मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बुधवार को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। इकदिल थाने के हल्का इंचार्ज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।