फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news,up news,etawah crime news

इटावा : महिला से बैग और युवती का फोन लूट ले गए बदमाश

Wed, 10 Aug 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news,up news,etawah crime news
इटावा। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को महिला का बैग और युवती का फोन बदमाश लूटकर ले गए। दोनों पीड़ितों ने थानों में तहरीर दी है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन महातुआ निवासी अंजली बीए द्घितीय वर्ष की छात्रा हैं। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के रामनगर फाटक के पास एक निजी कंपनी में नौकरी करती हैं। मंगलवार दोपहर एक बजे वे ऑफिस से घर जा रहीं थीं। इस दौरान फोन आने पर मोबाइल पर बात करते हुए चलने लगीं। दिव्यांशी अस्पताल के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर युवती से मोबाइल लूट लिया। फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

दूसरी घटना जसवंतनगर थाना क्षेत्र की है। यहां फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के पक्का बाग निवासी गौरव मां सरला के साथ बाइक से सिरसागंज से जा रहे थे। छबरापुरा के सामने पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरला देवी के हाथ से हैंडबैग छीन लिया। सरला देवी ने बताया बैग में मोबाइल फोन, सात हजार रुपये और सोने की अंगूठी थी। जसवंतनगर थाना प्रभारी अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने बताया कि पीड़ित के बेटे की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed