फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

मनरेगा से काम करवाए बिना हड़पे 3.15 लाख रुपये

Wed, 16 Dec 2020 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। ग्राम प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ मनरेगा में काम कराए बिना 3.15 लाख रुपये के गबन करने का मामला वैदपुरा थाने में दर्ज कराया गया है। कोर्ट के आदेश पर जन सेवा संचालक की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। पूरे मामले में 22 जॉब कार्ड बनाकर फर्जीवाड़ा करने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

वैदपुरा के ग्राम जैतिया निवासी जन सेवा केंद्र संचालक रामकिशोर ने बताया कि ग्राम प्रधान रामशंकर का पुत्र नीतेश 26 जुलाई 2019 से छह जनवरी तक जेल में बंद था। इसी दौरान 25 जुलाई 2019 से 27 अगस्त 2019 तक मनरेगा द्वारा ग्राम पंचायत में समतलीकरण व पूर्व मा.वि. जैतिया हजरतपुर में टाइल्स व फर्श का कार्य हुआ था। इसमें नीतेश को अन्य के साथ काम करते हुए प्रधान व सचिव ददिराम ग्राम पंचायत हजरतपुर द्वारा दिखाया गया है। मजदूरी के रूप में नीतेश के खाते में 1092 रुपये की तीन किस्तें भेजी गईं हैं।
विज्ञापन

प्रधान रामशंकर का भतीजा रामदास पुत्र सुरेन्द्र सिंह भी चार अप्रैल 2019 से इटावा जेल बंद है। उसे 21 फरवरी 2020 से तीन मार्च 2020 तक मनरेगा योजना में ग्राम पाताझारी में चक मार्ग का काम करते दिखाया गया है। उसके खाते में 1092 रुपये की दो किस्तें भेजी गईं। इसमें भी फर्जी दस्तावेज व बिल बनाकर 30576 रुपये हड़प लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
परिवार के सदस्यों का जॉब कार्ड बनाकर हड़पे रुपये
रामकिशोर ने बताया कि प्रधान रामशंकर ने अपने ही परिवार के 22 व्यक्तियों के जॉबकार्ड बनवाकर 2016 से अब तक लगभग 3,15,725 रुपये निकाले है। जबकि, प्रधान के पुत्रों, पुत्र वधुओं, भतीजों व उनकीं पत्नियों ने आज तक एक दिन भी कार्य नहीं किया। इनके खाते में 40-40 हजार रुपये तक भेज गए हैं।

इनसेट
मार्च से चल रही थी तीनों के खिलाफ जांच
राम किशोर की शिकायत पर विभाग ने कमेटी गठित की थी, जिसमें जांच अधिकारी बृजमोहन अम्बेड, एडीओ पंचायत जितेंद्र कुमार व बीडीओ जसवंत नगर थे। जांच अधिकारी ने जुलाई में मामले की जांच की और फाइल सीडीओ को सौंप दी थी। रामकिशोर के मुताबिक सीडीओ ने डीएम को फाइल सौंप दी थी। इसके बावजूद ग्राम प्रधान रामशंकर, सचिव ददिराम व रोजगार सेवक संदीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई थी। ।
इनसेट
कोर्ट के आदेश पर प्रधान, सचिव और रोजगार सेवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जाएगी।
हामिद सिद्दीकी, वैदपुरा थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed