फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,etawah,etawah news

भरथना स्टेशन पर ट्रेन से कटकर आंगनबाड़ी सहायिका ने दी जान

Sat, 21 Nov 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,etawah,etawah news
इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित भरथना रेलवे स्टेशन के आउटर पर अद्दा मंदिर के सामने आंगनबाड़ी सहायिका ने शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार चार माह पहले पुत्र की मौत के बाद से महिला मानसिक तनाव में थी। शुक्रवार सुबह बैंक से रुपये निकालने के लिए निकली थी, पुलिस की सूचना पर इस हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन

भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर की ओर स्थित अद्दा मंदिर के सामने दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक की डाउन लाइन पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे करीब महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटनास्थल पर मौजूद आसपास के लोगों ने बताया कि महिला ने अपना बैग आदि सामान रेलवे लाइन किनारे रख दिया था। पुलिस ने मृतका के बैग में रखे पासबुक, आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना क्षेत्र के ही गांव विरोंधी निवासी महिला के पति गया प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी 48 वर्षीय चंद्रमुखी आंगनबाड़ी सहायिका थी। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे बैंक से रुपये निकालने के लिए घर से निकली थी। उन्होंने बताया कि चार माह पहले उनके 28 वर्षीय पुत्र की मौत हो जाने के बाद से वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed