{"_id":"5f47f8948ebc3e19693fbca1","slug":"crime-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5792164117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की घटना का खुलासा नही होना चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की घटना का खुलासा नही होना चिंताजनक
विज्ञापन

प्रदेश कमेटी करेगी डीजीपी से बात
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। चंबल क्षेत्र के सहसो हनुमंतपुरा के प्रमुख चैराहे पर उमेश भदौरिया की ज्वैलर्स की दुकान से शनिवार को हुई चोरी की घटना का वर्कआउट न होने पर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन इब्जा ने चिंता जताई है।
इब्जा इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन बेटू ने इब्जा के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी एवं इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह जीतू को घटना की जानकारी दी। कहा भदौरिया ज्वैलर्स के प्रतिष्ठान पर सुबह चार बजे के करीब पीछे की दीवार में नकब लगाकर दुकान में दाखिल हुए चोर 250 ग्राम सोने और 25 किलो चांदी के अलावा अन्य जेवरात चुरा ले गए हैं। सराफा व्यापारी उमेश भदौरिया शुक्रवार शाम को दुकान बंद करके लखना स्थित घर चले गए थे सुबह पड़ोसियों ने फोन पर घटना की जानकारी दी दुकान आकर देखा तो 55 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। दुकान के पीछे सौ कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है। संगठन की प्रदेश कमेटी इस बारे में डीजीपी से भी बात करेगी। संवाद