{"_id":"630e607a9657051d3c1f6c10","slug":"crime-advocate-etawah-etawah-news-up-news-etawah-news-knp715520318","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबू ने चलाया डंडा, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबू ने चलाया डंडा, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा नारेबाजी
विज्ञापन
ताखा। तहसील मुख्यालय में मंगलवार को फरियादी के साथ गए अधिवक्ता विनय कुमार का बयान दर्ज करने को लेकर आरसी बाबू से विवाद हो गया। आरोप है कि आरसी बाबू ने अधिवक्ता पर डंडा चला दिया। अधिवक्ताओं ने इसका विरोध करते हुए तहसील परिसर में हंगामा कर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि आरसी बाबू फरियादियों का शोषण करते हैं। छोटे काम के लिए मोटी रकम लेते हैं। इसी को लेकर अधिवक्ता विनय कुमार फरियादियों के साथ गए थे। इस पर आरसी बाबू नाराज होने लगे और अधिवक्ता के साथ अभद्रता करते हुए डंडा चलाया। इसकी शिकायत जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी ताखा से की गई है।
अधिवक्ता शिव प्रताप सिंह राठौर, सुरजीत सिंह, विकास यादव, जयवीर सिंह, अनुपम शाक्य ने प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी ताखा कौशल कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। वे पूरे मामले की जांच कराएंगे।