{"_id":"61abb74fcb6d4f13b8170bda","slug":"cricket-etawah-news-knp667733472","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली ने ग्वालियर को 43 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली ने ग्वालियर को 43 रन से हराया
विज्ञापन
दिल्ली टीम से गेंदबाजी करते विक्की
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे 13वें स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव मेमोरियल ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पूल-बी के उद्घाटन मैच में दिल्ली की टीम ने ग्वालियर की टीम को 43 रनों से पराजित कर दिया। राजकीय इंटर कालेज मैदान में ही अगला मैच सोमवार को खेला जाएगा।
समाजवादी स्पोर्ट्स विंग के तत्वावधान में आयोजित टूर्नामेंट में दिल्ली टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला लिया। उनकी पूरी टीम 216 रन बना सकी। इसमें रमन कायदान ने 81 और राहुल मिगलानी का 64 रन बनाए। ग्वालियर की टीम की तरफ से अनुराग वर्मा ने चार अक्षय शिंदे ने तीन विकेट झटके।
जवाब में उतरी ग्वालियर की टीम 20 ओवर में 173 रनों में ही सिमट गई। इसमें अक्षय शिंदे का 34 रनों का योगदान दिया। दिल्ली टीम के गेंदबाज अक्षय सोलंकी ने ग्वालियर के चार खिलाड़ियों को आउट कर वापस भेज दिया। मैन ऑफ द मैच रमन कादयान को दिया गया। अंपायर की भूमिका गुलजार गामा व सलीम हुसैन ने निभाई। स्कोरिंग अकरम खान कमेंट्री शफीक खान ने की। टूर्नामेंट का उद्घाटन डीआईओएस राजू राणा ने किया। इस दौरान मुकेश यादव, पूरन पाल सिंह, सर्वेश चौहान का स्वागत टूर्नामेंट के अध्यक्ष इरशाद मेव ने किया। संयोजक जावेद अख्तर, शफीक खान, अमित यादव, गुलजार गामा ने माल्यार्पण व बैच लगाकर किया।