फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cricket

गाजियाबाद ने कानपुर, बहराइच ने लखनऊ को हराया

Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
cricket
गेंदबाज अतीक मिर्जा को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार देते चेयरमैन विवेक यादव - फोटो : ETAWAH
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम सैफई में आयोजित चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला मेमोरियल ऑल इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। इनमें एक मैच कानपुर और गाजियाबाद के बीच व दूसरा डीसीए बहराइच और यॉर्कर क्रिकेट क्लब लखनऊ के बीच खेला गया। पहले मैच में गाजियाबाद ने कानपुर को पांच विकेटों से हराया।
विज्ञापन

कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी कानपुर की टीम 27.4 ओवरों में मात्र 159 रन ही बना सकी। टीम के समन्वय दीक्षित ने सर्वाधिक 49, अभिषेक शाक्य ने 37, शिवम कुमार 33 व अंश तिवारी ने 16 रनों का योगदान दिया। गाजियाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए विशाल राना ने पांच विकेट झटके, जबकि शुभ मलिक ने चार व अनुराग ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी गाजियाबाद की टीम ने निर्धारित 26.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान से मैच जीत लिया। टीम के भाष्कर भारद्वाज ने सर्वाधिक 57, अरनव धवन ने 44, प्रियांश ने 21 व आयुष तोमर ने 20 रनों का योगदान दिया। कानपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद सारिम ने दो, आयुष्मान, समन्वय दीक्षित व सतनाम सिंह ने एक-एक विकेट लिए। विशाल राना को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायरिंग विजय शर्मा एवं सतीश पांडेय ने की। स्कोरिंग सचिन पाटकर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले खेलने उतरी बहराइच की टीम 25.3 ओवरों में मात्र 89 रन बना कर सिमट गई। जय प्रकाश गुप्ता ने सर्वाधिक 32, असलम अली ने 14, वैभव सिंह ने 12 व अमन अली ने 11 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास यादव, अमन यादव शहजादे ने तीन-तीन विकेट, आदित्य चित्रांश ने एक विकेट प्राप्त किया।
जवाब में खेलने उतरी लखनऊ की टीम 24.4 ओवरों में मात्र 65 रन बनाकर आउट हो गई। सार्थक सिंह ने सर्वाधिक 23 व सहजादे खान ने आठ रनों का योगदान दिया। बहराइच की ओर से अतीक मिर्जा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट, तुषार सोनी ने दो विकेट, त्रिपुरेश मिश्रा, इमरान अंसारी व आयुष्मान पांडेय ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। अतीक को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बृहस्पतिवार को इटावा में यॉर्कर क्रिकेट क्लब लखनऊ और कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के बीच मैच खेला जाएगा। सैफई में बहराइच और गाजियाबाद के बीच मैच होगा। इस दौरान यूपी क्रिकेट एसोसिएशन अपैक्स कमेटी के सदस्य श्याम बाबू सचिव विकास कुमार, अभिषेक शुक्ला, एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव, क्रीड़ाधिकारी सैफई एसके लहरी, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, औरैया के कोऑर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, अमरीश प्रताप सिंह (टिंकू), आनंद यादव (टंटी), पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र यादव, आशीष यादव, श्याम यादव, विजय पाल, लल्लन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed