फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Court video conferencing service

कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग सेवा शुरू

Tue, 07 Jul 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 07 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Court video conferencing service

जिले में वीडियो कांफ्रेंसिंग सेवा की मंगलवार से शुरूआत हो गई। न्यायालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान जिला जज रविंद्रनाथ कक्कड़ ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


इस मौके पर जिला जज ने कहा कि अब जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को रिमांड के लिए न्यायालय में आना आवश्यक नहीं होगा। धारा-167 (2), 209 व 309 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत होने वाले रिमांड सीधे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हो सकेंगे। इससे समय व सरकारी धन की बचत होगी तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जनपद न्यायाधीश की प्रेरणा व नोडल अधिकारी (कंप्यूटर्स) उमेश चंद्र पांडेय के प्रयास से यह सफलता प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी आदि अधिकारियों सहित जफीर अहमद, डीसी सिंह सहित अपर जनपद न्यायाधीश गण के अलावा डीबीए, सीबीए पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed