फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   court

रंजिशन हत्या करने पर दो को उम्रकैद

Wed, 25 Dec 2019 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
court
इटावा। रंजिशन युवक की हत्या करने वाले दो दोषियों को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ने उम्रकैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वारदात चौबिया थाना क्षेत्र के नगला धौकल गांव में मार्च 2017 को हुई थी।
विज्ञापन

राज्य की ओर से इस मामले के पैरवीकर्ता सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दंड संजीव कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि चौबिया थाना क्षेत्र के नगला धौकल गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र लज्जाराम ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 13 मार्च 2017 की शाम करीब सवा सात बजे उनका चचेरा भाई दुर्वेश कुमार उर्फ सिंधी पुत्र लायक सिंह घर के सामने चबूतरे पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव के ही दीप सिंह पुत्र महरबान सिंह और रिषी कुमार पुत्र जबर सिंह दरवाजे पर आए। ये लोग दुर्वेश को पकड़ ले गए। घर से करीब 30 मीटर दूर ले जाकर दीप सिंह ने तमंचे से दुर्वेश को गोली मार दी। गोली दुर्वेश के कमर में लगी। गोली की आवाज सुनकर वे और दुर्वेश के पिता लायक सिंह मौके पर पहुंचे तो ये लोग तमंचा लहराते हुए भाग गए। दुर्वेश को जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कोर्ट में धारा 302/34 के तहत आरोपपत्र प्रस्तुत किया। शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दुर्वेश को एक ने पकड़कर दूसरे ने रंजिशन गोली मारी। इसमें दुर्वेश की मौत हो गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विवेक त्रिपाठी ने साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को हत्या करने का दोषी पाया। कोर्ट ने गत सोमवार को दीप सिंह व रिषी कुमार को आजीवन कारावास और 25-25 हजार रुपये अर्थदंड सुनाया। दीप सिंह को आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 का भी दोषी पाया गया है। इस पर उसे एक साल की सजा व एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed