{"_id":"57c08f1c4f1c1bf707d4f1bb","slug":"couple-in-collapse-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर मकान का अगला हिस्सा ढहा, दंपति फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर मकान का अगला हिस्सा ढहा, दंपति फंसे
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला कटरा शमशेर खां में मकान गिरने के बाद सुरक्षित निकाले गए दंपति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा शमशेर खां में गुरुवार रात एक जर्जर मकान का अगला हिस्सा ढह गया। ऊपरी मंजिल में सो रहे दंपति आवाज सुनकर जागे तो उन्होंने शोर मचाया। लेकिन पड़ोसियों को जानकारी नहीं हो पाई। रात भर कमरे में फंसे दंपति को शुक्रवार सुबह पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
मोहल्ला कटरा शमशेर खां में प्रमोद चतुर्वेदी का पुराना मकान है। वह मकान की ऊपरी मंजिल में पत्नी सरोज चतुर्वेदी के साथ रहते हैं। गुरुवार रात उनके मकान का अगला हिस्सा गिर गया। इसके कारण बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। कमरे में फंसे दंपति ने रात में मदद के लिए शोर मचाया लेकिन आसपास के लोगाें को उनकी आवाज नहीं सुनाई पड़ी। शुक्रवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कमरे में दंपति के फंसे होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली के आरक्षी राजेश कुमार दुबे, राज कुमार और देवेंद्र ने पड़ोस से सीढ़ी मंगवाई। सिपाहियों ने दूसरी छत से कमरे के दरवाजे तक सीढ़ी रखी और प्रमोद व उनकी पत्नी को कमरे से बाहर निकाला। प्रमोद ने बताया कि कमरे का अगला हिस्सा गिरने के कारण वह करीब 12 घंटे तक कमरे में फंसे रहे।
विज्ञापन