{"_id":"60a157a38ebc3e47ea2939b9","slug":"controversy-over-cremation-under-construction-etawha-news-knp628783190","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन श्मशान में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन श्मशान में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद
विज्ञापन
इटावा। कटैयापुर गांव में निर्माणाधीन श्मशान में अंतिम संस्कार करने को लेकर गांव के दो पक्षों में तनातनी हो गई। हंगामा होने पर सूचना पर तहसीलदार व सीओ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाया। मृतक के परिजन अपने खेत पर अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। करीब चार घंटे बाद खेत पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कटैयापुर गांव के जयराम सिंह (85) का रविवार को दोपहर निधन हो गया। शाम करीब चार बजे परिवार के लोग और रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए शव निर्माणाधीन श्मशान पर ले जाने लगे। गांव के कुछ लोग पहुंचे और निर्माणाधीन श्मशान पर अंतिम संस्कार न करने के लिए समझाया। किंतु मृतक के परिवार के लोग नहीं माने। इससे ग्रामीणों ने जेसीबी लगाकर रास्ता रोकने की कोशिश की। इससे हंगामा शुरू हो गया।
दोनों पक्षों में तनातनी देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सीओ सैफई चौबिया और सैफई थाने की पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार सदर एनराम भी लेखपाल के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया। मृतक के परिजनों से कहा कि श्मशान का निर्माणकार्य अभी चल रहा है, इससे वहां अंतिम संस्कार नहीं करें। इसके बाद परिजनों ने अपने खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
पुत्र रुकुम सिंह ने बताया कि खेत पर अंतिम संस्कार किया है। तहसीलदार ने बताया कि शमशान का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है इसलिए ग्रामीण विरोध कर रहे थे। समझाने पर परिवार के लोग खेत पर अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए थे। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को भेजा गया था।