फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Contractor and youth drowned in Yamuna could not be traced

यमुना में डूबे ठेकेदार व युवक का नहीं चला पता

Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Contractor and youth drowned in Yamuna could not be traced
इटावा। जिले में यमुना नदी में डूबे ठेकेदार व दिव्यांग युवक का अभी तक सुराग नहीं मिला है। पीएसी, एनडीआरएफ और प्राइवेट गोताखोरों ने मंगलवार को भी दोनों युवकों की नदी में खोज की, लेकिन दिन शाम तक हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

पांच सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के लालपुरा अस्तल चौराहा निवासी अक्षय कुशवाहा उर्फ मोनू नदी में छलांग लगा दी थी। तब से लेकर मंगलवार की देर शाम तक नदी में पीएसी के गोताखोर और निजी गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम खोजबीन में पुलिस व प्रशासन की अनदेखी का आरोप लगा परिजनों के सड़क जाम पर हंगामा भी किया था। उसके बाद एटा से पीएसी की टीम बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 48 घंटे से मोटर बोट व जाल डालकर टीम मोनू की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि ठेकेदार की तलाश में नदी में अभियान चौथे दिन भी लगातार चलता रहा।
उन्होंने आशंका व्यक्त की कि नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण शव या तो बह गया है या फिर उसे जलीय जीवों ने अपना शिकार बना लिया। इस वजह से उसका कोई पता नहीं लग सका है।
शव अगर कहीं फंसा होता, तो अब तक फूलकर उसे ऊपर आ जाना चाहिए था। उधर, लवेदी थाना क्षेत्र के लखनपुर घार गांव में यमुना में डूबे दिव्यांग ऊधम सिंह का भी अभी तक पता नहीं चला है।

दिवाली की भाई दूज के दिन ऊधम नदी के किनारे शौच के लिए गया था। उसके बाद से लापता है। नदी के किनारे पैरों के निशान देख कर परिजनों ने उसके नदी गिरने की आशंका जताई थी।
इसके बाद से पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ऊधम की नदी में तलाश कर रही है, लेकिन मंगलवार देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed