{"_id":"64a9b30051b79c5c370f57b6","slug":"container-crushed-three-women-who-went-to-help-the-couple-two-died-etawha-news-c-216-1-etw1001-353-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दंपती की मदद करने के लिए गईं तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दंपती की मदद करने के लिए गईं तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचला, दो की मौत
Sun, 09 Jul 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। नेशनल हाईवे पर नगला कन्हई गांव के सामने हादसे में घायल दंपती की मदद करने गईं तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरी महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के समझाने पर परिजनों ने करीब तीन घंटे बाद जाम खोला। इस बीच आगरा से कानपुर जाने वाली लेन पर यातायात बाधित रहा।
शनिवार सुबह करीब पांच बजे फिरोजाबाद से कुदरकोट जा रहे एक बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे घायल होकर दंपती रोड पर गिर पड़े। उन्हें सड़क पर पड़ा देखकर नगला कन्हई गांव निवासी मिथिलेश यादव (50) पत्नी रामेश्वर दयाल, नेमा देवी यादव (55) पत्नी रामविरेश यादव तथा शीतला देवी (52) अन्य लोगों के साथ बचाने के लिए दौड़ी तभी हाईवे पर तेज रफ्तार से कंटेनर ने इन तीनों महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में मिथिलेश और नेमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
शीतला देवी तथा बाइक सवार वकील और उसकी पत्नी आसमा निवासी कुदरकोट को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही नगला कन्हई और आसपास गांवों के ग्रामीण हाईवे पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने आवागमन ठप करते हुए दोनों मृत महिलाओं के शवों को सड़क पर ही रख हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम कौशल किशोर, सीओ ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। एसडीएम ने बताया कि हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है। परिजनों को समझाकर शांत जाम खुलवा दिया गया था।