फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Compulsion to go through waterlogging in Aheripur

जल निकासी न होने से टापू बन गया है रावण की घड़ी का इलाका

Wed, 12 Aug 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Compulsion to go through waterlogging in Aheripur
महेवा के अहेरीपुर में मंगलवार रात हुई बारिश से रावण की घड़ी इलाके में जलभराव है। जलनिकासी न होने से लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। कच्चे मकान गिरने का डर भी लोगों को सता रहा है।
विज्ञापन

अहेरीपुर का रावण का घड़ी मोहाल्ला कई वर्षों से बरसात में जलभराव की समस्या से जूझ रहा है। सैकड़ों परिवार के लोगों को घर में कमर से छाती तक पानी में घुस जाता है। यह भराव नगरिया मार्ग से लेकर देवी मोहाल तक रहता है।
विज्ञापन

दुर्गंध के साथ लोगों में संक्रमण रोग फैलने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं सबसे बड़ी समस्या है कि घरों में खाना कैसे बनाएं। कई बार यहां के लोग दूसरे स्थानों पर या सरकारी विद्यालयों में शरण लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत माह जलनिकासी की मांग पर तत्कालीन उप जिलाधिकारी भरथना इंद्रजीत सिंह ने अहेरीपुर-नगरिया-बकेवर मार्ग पर नाला खुदवाने तथा पक्का निर्माण कराने का आदेश दिया था।
उत्तर दिशा में ग्राम पंचायत भवन से ग्रामीण रामविलास के घर तक नाला निर्माण कराने का आदेश खंड विकास अधिकारी महेवा को दिए। इसके लिए छह लाख की मंजूरी भी की गई।
आज तक नाले का निर्माण कार्य नहीं कराया गया जिससे जलभराव जैसी भीषण समस्या से कस्बा के साथ साथ सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
भारत परिषद युवा प्रदेश प्रभारी राम मनोहर सिंह राठौड़ का कहना है कि जब तक तत्कालीन उपजिलाधिकारी भरथना भ्रमण पर रहे तब सक्रियता से लग रहा था कि इस समस्या से निजात मिल जाएगी। किंतु उनका तबादला होते ही कहीं कोई कारण नजर नहीं आ रहा है।
राम प्रकाश तिवारी का कहना है कि इन तालाबों का पानी उत्तर दिशा की तरफ से निकलता रहा है नाला निर्माण हो जाए तो शीघ्र ही पानी की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
ग्रामीण कल्लू खान का कहना है कि पानी नाला का निर्माण उत्तर दिशा की तरफ कराकर बरसाती नाला तक निकासी की व्यवस्था हो जल प्लावन की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

एडीओ पंचायत श्याम वरन राजपूत का कहना है कि उत्तर की तरफ नाले के निर्माण के लिए धन मंजूर नहीं हुआ है । एक नाले का स्वीकृत हुआ है। इस पर काम चल रहा है। इसके निर्माण के बाद देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed