{"_id":"5f1c67ff8ebc3e638d295bbb","slug":"compulsion-to-enter-the-village-by-rough-road-etawha-news-knp5732544131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची सड़क का आज तक नहीं हो सका निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची सड़क का आज तक नहीं हो सका निर्माण
विज्ञापन
फोटो संख्या 19 कई वर्षों से अधूरी पड़ी मजरा नगला तिवारी की सड़क
- फोटो : ETAWHA
महेवा विकास खंड के मजरा नगला तिवारी को जाने वाली सौ मीटर की सड़क कई वर्षों से अधूरी पड़ी है। ग्रामवासी कच्ची सड़क से होकर ही गांव में आते-जाते हैं।
ग्रामवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार तहसील चकरनगर में प्रार्थनापत्र भी दिया जा चुका है। इस पर एसडीएम ने पक्की सड़क बनाए जाने का आदेश भी दिया था।
लेकिन ग्राम प्रधान ने अभी तक सौ मीटर की रोड का निर्माण नहीं कराया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं बरसात होने पर तो गांव वालों की परेशानियां और भी बढ़ जाती है। रोड कच्ची होने से बारिश का पानी भर जाता है, जिससे आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
नगला तिवारी के अरुण तिवारी ने का कहना है कि हमारे गांव में प्रवेश करने वाली सड़क लगभग बीस वर्षों से अधूरी पड़ी हुई है, लेकिन प्रधान ने आज तक सड़क को पक्का नहीं बनवाया। इससे उन लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
संतोष तिवारी ने बताया कि बारिश के मौसम में सभी लोगों को आने जाने में भारी परेशानी होती है। सड़क कच्ची होने से गांव में शादी विवाह का कार्यक्रम हो तो बड़ी गाड़ी भी गांव के अंदर नहीं आ सकती है।