{"_id":"908fb111fd5bc334d3c8376c0ce8b2ba","slug":"complaints-dealt-with-time-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘समय से निपटाएं शिकायतें ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘समय से निपटाएं शिकायतें ’
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 02 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवंतनगर ब्लाक सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल की अध्यक्षता में तहसील दिवस के दौरान करीब 75 फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं जिसमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
शेष के निस्तारण के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए। मंगलवार को तहसील दिवस में डीएम को राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा 18 शिकायतें मिलीं। इनमेें भूमि पर कब्जा, चकरोड कब्जा, मेड़बंदी, बंटवारा, कुड़ाबंदी, आम रास्ते पर कब्जे की शिकायतें थीं।
विज्ञापन
जलनिगम की 17 शिकायतों में मोहनपुरा के राकेश बाबू, नगला निहाल निलोई के मान सिंह, खेडा बुर्जुग से जितेंद्र कुमार शाक्य ने एक साल से हैंडपंप खराब होने की बात कही।
विज्ञापन
किसी ने रीबोर न कराने व नगर क्षेत्र में सभासद नीलम चतुर्वेदी ने कांशीराम कालोनी में बंद पड़े हैंडपंपों को सही नहीं कराने पर जल निगम विभाग की शिकायत की।
सरायभूपत निवासी दर्जनों महिलाओं ने तहसील में आकर सोमवती, पार्वती, अनीता देवी, वीरेंद आदि ने मीटर रीडिंग कर्मी पर सभी से 300 रुपए लेने और बिल को अधिक करके धन उगाही करने का आरोप लगाया।
सभासद मुहम्मद जहीर ने कस्बा में अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से निजात के दिलाने की मांग की। इस दौरान नगर पालिका परिषद की 6 शिकायत, विद्युत विभाग की 6, जलकल विभाग की तीन और थाना संबंधित 8 शिकायतें पहुंचीं।
डीएम ने सभी शिकायतों को संबंधित अफसरों को देते हुए सख्त हिदायत दी कि शिकायतों के निस्तारण में देरी नहीं की जाए। इस अवसर पर एसएसपी मंजिल सैनी, सीडीओ डा. अशोक चंद्र, एसडीएम हंसराज यादव, डीएसओ सत्यवीर सिंह के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी उपास्थित रहे।
दुर्घटना बीमा का चेक दिया
भरथना (इटावा)। तहसील दिवस पर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार मौर्य ने समूह जनता व्यक्तिगत दुर्घटना सहायता योजना के तहत ममता देवी पत्नी स्वर्गीय देवेंद्र कुमार निवासिनी इकधरा उरैग, मौहर सिंह पुत्र छविराम ग्राम बिरहीपुर ददोरा, सोमवती पत्नी स्वर्गीय खानसहाय ग्राम उधन्नपुरा को दो-दो लाख रुपये का चेक दिया। इस मौके पर सचिव मुकेश कुमार यादव, लेखाकार ऐदल सिंह आदि मौजूद रहे।