फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Committees will now sell animal feed, will submit the bill

समितियां अब बेचेंगी पशु आहार, जमा करेंगी बिल

Thu, 13 Jan 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Committees will now sell animal feed, will submit the bill
बकेवर। अब सहकारी समितियों पर बिजली के बिल भी जमा होंगे और पशुपालकों को पशु आहार भी बेचा जाएगा। विभाग ने समितियों पर ई-वॉयलेट दे दिए हैं। शासनादेश के बाद जनपद की समितियों ने लोगों के बिजली के बिल जमा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समितियों पर किसानों को केवल खाद बीज ही नहीं मिलेगा, बल्कि बिजली के बिल भी जमा हो सकेंगे। पशुपालकों को पशु आहार भी सहकारी समितियां बेचेंगी। प्रदेश सरकार ने पिछले माह यह व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर खाद और बीज की बिक्री के बाद अन्य समय में कोई अधिक कार्य न होने से समितियों के कर्मचारी खाली बैठे रहते थे। अब पूरे वर्ष भर ही सहकारी समितियों की आय बढ़ाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में 65 किसान सहकारी समितियां हैं। जिनमें सभी संचालित नही हैं। बिजली बिल जमा करने की व्यवस्था तो सभी सक्रिय समितियों पर हो गयी है। पशु आहार बिक्री की व्यवस्था अभी मात्र कुछ समितियों पर ही शुरू हुई है।
निबंधक सहकारी समितियां सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सहकारी समितियों पर बिजली के बिल जमा करने और पशु आहार की बिक्री करने की व्यवस्था का आदेश जारी किया गया था।
जनपद की 49 सक्रिय सहकारी समितियों पर बिजली के बिल जमा होने लगे हैं, जबकि पशु आहार की बिक्री की शुरुआत अभी 12 समितियों पर हुई है।
यह होगा तरीका---
किसान सहकारी समितियां अपने प्रबंधकीय व्यय खाते से जितनी धनराशि बिजली विभाग के खाते में जमा करेंगी। उतने ही धनराशि के उपभोक्ताओं के बिजली के बिल जमा कर सकेंगी।

पशु आहार की बिक्री के लिए अलग से समिति की ऋण सीमा पास होकर बैंक लिमिट बनेगी, जिससे वे लिमिट के तहत पशु आहार मंगवाकर बेचकर बैंक का पैसा जमा किया करेंगे। इस क्रम से ही लगातार पशु आहार सहकारी समितियां बेचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed