फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Commissioners win, Mandi Secretary Ashish Yadav removed

आढ़तियों की जीत, मंडी सचिव आशीष यादव हटाए गए

Sun, 01 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Commissioners win, Mandi Secretary Ashish Yadav removed
इटावा। नई मंडी के आढ़तियों के आंदोलन को आखिरी जीत मिल ही गई। शासन ने विवादित रहे प्रभारी मंडी सचिव आशीष कुमार यादव का जिले से तबादला कर दिया है। उन्हें फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज मंडी में इसी पद पर भेजा गया है। सचिव के तबादले पर व्यापारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

नई मंडी इटावा के प्रभारी सचिव आशीष यादव के पास भरथना मंडी का भी चार्ज था। नई मंडी के आढ़तियों ने सचिव पर मनमानी करने और आढ़तियों की समस्याएं न सुनने का आरोप लगा 8 फरवरी से अनिश्चितकालीन अड़तताल का एलान कर धरना शुरू कर दिया था। आढ़तियों का आरोप था कि सचिव हर काम के लिए सुविधा शुल्क मांगते हैं और विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल की अगुवाई में हुई हड़ताल के दूसरे दिन प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव और तीसरे दिन कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष मलखन सिंह, सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और भाजपा विधायक सरिता भदौरिया भी पहुंचीं थीं। उसी दिन विधायक सरिता भदौरिया ने डीएम जेबी सिंह के साथ आढ़तियों की बैठक कराई। उसमें सचिव को हटाने और उन पर लगे आरोपों की जांच का आश्वासन दिया गया था। इस आश्वासन पर आढ़तियों ने हड़ताल स्थगित कर दी थी। शुक्रवार को उपनिदेशक प्रशासन विपणन मंडी ने मंडी के प्रभारी सचिव आशीष कुमार यादव को जिले से हटाने के आदेश जारी कर दिए। आदेश में उन्हें 28 फरवरी 2020 की दोपहर से कार्यमुक्त कर तुरंत कायमगंज मंडी में ज्वाइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed