फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Color scheme gives good marks in drafting art

Etawah News: आलेखन कला में रंग योजना दिलाती अच्छे अंक

Mon, 29 Jan 2024 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Color scheme gives good marks in drafting art
इटावा। चित्रकला विषय अपने आप में बहुत ही रुचिकर है। इस विषय में थोड़ी मेहनत, लगन और अभ्यास की जरूरत है। इससे अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

चित्रकला विषय में अच्छे अंक लाने के लिए श्रीसुखदेवी बालिका उच्चतर विद्यालय महेवा की प्रधानाचार्य डॉ. अमिता यादव ने हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को सुझाव दिए हैं। उन्होंने बताया कि अधिक अंक लाने के लिए सही संरचना, संयोजन, सुसंगत रंगों का चयन बहुत जरूरी है। आकर्षक व सामान्य प्रभाव वाले चित्रों की माप पर ध्यान देना है। कहा कि आलेखन कला के प्रश्न में रंग योजना सुंदर और मोहक हो। स्मृति चित्रण में सही माप, छाया, प्रकाश पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे परीक्षार्थी ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त कर सकते हैं। बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर के लिए विद्यार्थियों को चित्रकला के इतिहास, आलेखन व स्मृति चित्रण को पढ़ना आवश्यक है।




हाईस्कूल में कुछ इस तरह होगा प्रश्नपत्र

प्रश्न पत्र तीन खंड क, ख व ग में विभक्त होगा। तीनों खंडों को हल करना है। खंड क आलेखन कला अथवा प्राविधिक कला का होगा। प्रत्येक के 20 प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, जो 20 अंक के होंगे। खंड ख में प्राकृतिक दृश्य चित्रण अथवा आलेखन कला अथवा प्राविधिक कला में से केवल एक का ही चित्रण करना है। इसके लिए 30 अंक निर्धारित हैं। खंड ग में स्मृति चित्र के प्रश्न के दो भाग होंगे। क और ख दोनों ही भागों के चित्र बनाने हैं। क और ख दोनों भागों को मिलाकर 20 अंक निर्धारित हैं।
विज्ञापन




ऐसे मिल सकते हैं बेहतर अंक
- रंगों का ज्ञान, लयपूर्ण संयोजन, सही माप, वाटर कलर या पेस्टल रंगों का प्रयोग आवश्यक है।
- स्मृति चित्र में कोई भी चित्र 15 सेमी से छोटा नहीं होना चाहिए।
- चित्रों की रेखा लयबद्धता के साथ आकृति के अनुसार होनी चाहिए।
- आलेखन कला के प्रश्न में इकाई की मौलिकता, लयात्मक लेखांकन, उत्तम रंग संगति और आकर्षक एवं सामान्य प्रभाव अति महत्वपूर्ण हैं।
- अपना अनुक्रमांक दिए गए ड्राइंग शीट के कवर पेज पर स्पष्ट अंकों एवं शब्दों में लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed