फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   coldest sunday, tempreture 5.c

इस मौसम का सबसे ठंडा रहा रविवार

Mon, 22 Dec 2014 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 22 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
coldest sunday, tempreture 5.c
इटावा। 15 दिसंबर के बाद से सर्दी अपना रूप दिखाने लगी है। बीते तीन दिन से 6 डिग्री के आसपास मंडरा रहा पारा रविवार को 5.1 डिग्री तक पहुंच गया। हाड़कंपाऊ ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। हालांकि दिन के तापमान में विशेष अंतर नहीं आ रहा है। वह 18 डिग्री के आसपास ही घूम रहा है।
विज्ञापन


ठंड का सबसे ज्यादा असर यातायात व्यवस्था पर है। लंबी दूरी की ट्रेनें निर्धारित समय से 16 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं। दो गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया। कुछ सुपरफास्ट गाड़ियों को सिग्नल समस्या के चलते रोक रोक कर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


शनिवार की रात को अब तक का सबसे घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण पांच फीट तक का भी दिखाई नहीं दे रहा था। रविवार सुबह सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। सर्दी के कारण लोग घर से नहीं निकले। काम की तलाश में निकले दिहाड़ी मजदूर निराश होकर वापस घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेरी दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते देखे गए। रिक्शाचालक सवारियों का इंतजार करते रहे। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात लड़खड़ा गया। आमतौर पर कानपुर से 165 किमी की दूरी तय कर बसें तीन से साढ़े तीन घंटे में इटावा आ जाती हैं। इन्हें इटावा तक की दूरी करने में आठ घंटे से भी अधिक का समय लग गया।

सबसे बुरा हाल रेल यातायात व्यवस्था का रहा। रविवार को दिल्ली की ओर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 9, मगध एक्सप्रेस 15, ऊंचाहार 16, जोधपुर- हावड़ा 3, कैफियत एक्सप्रेस 12, मुरी 3, कालका 3, पूर्वा 14, नॉर्थ-ईस्ट 3, कानपुर-आगरा पैसेंजर 4 घंटे से भी अधिक देरी से इटावा रेलवे स्टेशन पहुंचीं।

डाउन कालका एक्सप्रेस 2, पूर्वा एक्सप्रेस 16, जोधपुर-हावड़ा 7, मुरी एक्सप्रेस 4, शताब्दी 3, नीलांचल 5, नॉर्थ-ईस्ट 6 घंटे की देरी से चलीं। कोहरे के कारण अप तूफान एक्सप्रेस तथा डाउन की आगरा इंटरसिटी को कैंसल कर दिया है। सिगनल समस्या के चलते लिच्छवी तथा गरीब रथ को भी इटावा में कुछ देर के लिए रोक कर रखा गया।

शहर में नहीं दिखे अलाव
शुक्रवार को पालिका की ओर से शहर में 13 स्थानों पर अलाव जलवाने का दावा किया गया था। रविवार को मौसम क ा सबसे ठंडा दिन रहनेे के बाद भी शहर में कही पर अलाव जलते नजर नहीं आए। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एसएसपी चौराहा, पक्का तालाब, नौरंगाबाद चौराहे पर भी लोगाें को ठंड से ठिठुरते देखा गया।

आलू की फसल पर संकट

जिले में रबी की फसल में सबसे अधिक क्षेत्रफल में आलू की फसल बोई जाती है। आलू का भाव जमीन पर आ जाने से किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। मौसम की बदमिजाजी ने किसानों को संकट में डालना शुरू कर दिया है। कृषि वैज्ञानिक ों का कहना है कि यदि ऐसा ही मौसम रहा तो आलू में झुलसा जैसे रोग लग जाएंगे।

वृद्ध की ठंड से मौत
शनिवार की रात एक वृद्ध को रेलवे स्टेशन बुकिंग विंडो के पास बेहोशी की अवस्था में पड़ा देखा गया। लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल ले आई। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के पास से मिली डायरी के आधार पर उसकी शिनाख्त रामस्वरूप (70) पुत्र बुद्ध सिंह निवासी जसराना, मैनपुरी के रूप में हुई। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मरने वाला साधु था। ऐसा लग रहा है कि सर्दी लगने से मौत हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई थी।



स्कूलों में हुई छुट्टी
इटावा। सर्दी के चलते जिलाधिकारी ने देर शाम सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी। बीएसए जेपी राजपूत ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने सोमवार 22 दिसंबर की छुट्टी घोषित की है। सोमवार को सभी परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय एवं प्राइवेट विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर आठ तक के बच्चों का अवकाश रहेगा। 23 दिसंबर को किसान दिवस की पहले ही छुट्टी शासन स्तर से घोषित हो चुकी है। फिलहाल एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed