फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   coaching centers start functioning

कोचिंग खुलने पर बेहतर ढंग से हो सकेगी पढ़ाई

Wed, 18 Aug 2021 08:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
coaching centers start functioning
लवेदी। महीनों बाद कोचिंग सेंटर खुलने से छात्र-छात्राएं खुश हैं। खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। छात्रों का कहना है कि अब पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से हो सकेगी। जिससे वह बेहतर रिजल्ट ला सकें।
विज्ञापन

लखना में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संचालकों ने शिफ्टवार संचालन शुरू कर दिया है। कोचिंग के छात्र-छात्राएं ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर सकें, इसके लिए अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। छात्र-छात्राएं भी पढ़ाई करने में जुट गए हैें।
विज्ञापन

कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी। कोचिंग खोलने की अनुमति दिए जाने से संचालकों के साथ अभ्यर्थियों को राहत मिली है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं का कहना है कि घर में रहकर ऑनलाइन पढ़ाई करने में कई बार चीजें समझ में नहीं आती है। अब कोचिंग में बैठकर पढ़ाई करने पर सब कुछ क्लीयर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल से घर पर ही मोबाइल व किताबों से पढ़कर नोट्स तैयार किए। कई बार चीजें समझ में न आने पर इधर उधर जाना पड़ रहा था। कोचिंग खुलने पर यह समस्या दूर हो जाएगी। सनी सिंह, छात्र
कोरोना काल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में परेशानी हो रही थी। कोचिंग सेंटर खुलने से पढ़ाई की अच्छी तैयारी हो सकेगी। अंशिका, छात्रा
कोचिंग सेंटर बंद होने से प्रतियोगी परीक्षा की अच्छी तैयारी नहीं कर सके। मोबाइल से जो ऑनलाइन पढ़ सकते थे, वही पढ़ सके। अब कोचिंग में बेहतर तरीके से तैयारी कर सकेंगे। विशाल पाल, छात्र

कोचिंग सेंटर खोलने का आदेश सराहनीय कदम है। अब अच्छी तैयारी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग कर सकेंगे। ऑनलाइन पढ़ाई में नई जानकारियां नहीं मिल पा रही थीं। - कुमारी अंजली, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed