{"_id":"6abfedc47faa2fc26905b857","slug":"cms-having-to-perform-emergency-duty-after-doctor-contracts-dengue-etawah-news-c-216-1-etw1005-150734-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डॉक्टर को डेंगू होने पर सीएमएस को करनी पड़ रही इमरजेंसी में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डॉक्टर को डेंगू होने पर सीएमएस को करनी पड़ रही इमरजेंसी में ड्यूटी
Fri, 02 Oct 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। एक तो डॉक्टरों की कमी और उस पर दूसरे डॉक्टर को डेंगू होने से समस्या खड़ी हो गई है। अस्पताल के सीएमएस को इमरजेंसी में ईएमओ की ड्यूटी करनी पड़ रही है।
50 शैया अस्पताल बकेवर में तैनात एक एनेस्थीसिया डॉक्टर अजय कुमार मौर्य को डेंगू हो गया है। इस कारण में पिछले करीब चार दिन से अवकाश पर हैं। उनका इलाज कानपुर में चल रहा है। इसके अलावा जिला अस्पताल से 50 शैया बकेवर अन्य चिकित्सक डॉ पुष्पेंद्र कुमार का पिछले माह सीएमओ के यहां हटाए जाने के कारण अस्पताल में चिकित्सकों की और कमी हो गई है। डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल प्रशासन को अस्पताल की 24 घंटे की इमरजेंसी चलाने में काफी समस्या आ रही है। यहां तक कि अस्पताल में खुद सीएमएस को इमरजेंसी में ईएमओ की ड्यूटी करनी पड़ रही है।
शुक्रवार को सीएमएस ने सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक 12 घंटे तक की इमरजेंसी में ईएमओ की ड्यूटी की। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को सीएमएस ने ईएमओ के रूप में उपचार दिया। 50 शैया अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में तैनात ईएमओ डॉक्टर रविंद्र साहू बृहस्पतिवार को पूरे दिन व रात में इमरजेंसी में ड्यूटी की। दूसरे ईएमओ डॉक्टर शक्ति कुमार की ड्यूटी शुक्रवार की रात में इमरजेंसी में है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह की इमरजेंसी में ओपीडी से बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तैयब की ड्यूटी ईएमओ के रूप में तैनात रहे। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर व स्टाफ की मांग के संबंध में लगातार उच्चाधिकारियों को पत्र भेजे जा रहे हैं।