फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   cm yogi can come to sarawa on 3 may

तीन मई को सरावा आ सकते हैं सीएम योगी

Sun, 23 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 23 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
cm yogi can come to sarawa on 3 may
yogi - फोटो : प्रतीकात्‍मक

 ताखा में तीन मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बालिका विद्यालय का लोकार्पण करने आ सकते हैं। इस संबंध में आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। संभावित कार्यक्रम के तहत ही प्रशासन जरूरी तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव, तहसील और विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ताखा तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया सरावा में आगरा सांसद रामशंकर कठेरिया ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गांव में बालिकाओं की शिक्षा के केंद्र शाति देवी बालिका विद्यालय के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। तीन मई को बालिका विद्यालय परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य मेला भी आयोजित होगा।  जिसमें देश भर से प्रमुख चिकित्सक भाग लेंगे।  ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य की अच्छी सेवाएं मिल सकें इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नींव भी रखी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ताखा तहसील और विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद है।  इसके बाद अन्य तैयारियां की जाएंगी। उपजिलाधिकारी ताखा घनश्याम वर्मा भी नगरिया सरावा गांव पहुंचे और आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed