फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   civic

मंडी से नहीं, अब फोन पर कारोबार

Fri, 18 Feb 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
civic
आलू से भरी बोरी का ढेर - फोटो : ETAWAH
इटावा। विधान सभा चुनाव के लिए नवीन गल्ला मंडी अधिग्रहीत कर लिए जाने पर अब व्यापारियों को अपने कारोबार का तरीका बदलना पड़ा है। फल और सब्जी मंडी तो चार दिन बाद शुरू हो जाएगी। गल्ला मंडी मतगणना यानी 10 मार्च के बाद ही खुल सकेगी। आलू और अनाज का कारोबार गल्ला मंडी से ही होता है। ऐसी स्थिति में अनाज और आलू के व्यापारी फोन पर ही कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन

आलू कारोबारी राजेंद्र सिंह का कहना है मंडी अधिग्रहण से दिक्कत है। मंडी में उतरने वाला आलू कोल्ड स्टोरेज पर उतारना पड़ रहा है। पहले किसान आलू लेकर मंडी पहुंच जाता था। वहीं पर आलू का सौदा हो जाता था। आलू की गुणवत्ता के अनुसार उसका भाव भी तय हो जाता था। मंडी से ही आलू बाहर के लिए ट्रकों में लोड हो जाता था। अब आलू की क्वालिटी देखने के लिए व्यापारियों को खेतों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। रोजाना 12 से 15 हजार बोरी आलू कोल्ड स्टोरेज पर उतरवा रहे हैं। यहीं से आलू बेच रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं कारोबारी सतीश आढ़ती का कहना है कि उनकी दुकान समेत आसपास की दुकानें स्ट्रांग रूम के लिए अधिग्रहीत की गईं हैं। चुनाव की वजह से दस दिन तक कारोबार ठप रहेगा। दूसरे स्थान से कारोबार नहीं चला सकते। पुराना गेहूं भी नहीं मंगवा सकते। कचौरा रोड स्थित कोल्ड स्टोर संचालक श्रीनिवास का कहना है उनके कोल्ड स्टोरेज में कचौरा, जसवंतनगर और सिरसागंज का आलू रखा जाता है। हालांकि अभी आलू खोदाई न के बराबर चल रही है। 25 फरवरी को आलू रखने का मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 59 कोल्ड स्टोर हैं। कुल क्षमता आठ लाख 40 हजार मीट्रिक टन है। जिले में आलू का कुल रकवा 20 हजार हेक्टेयर है। आलू की खोदाई 16 फरवरी से शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन थोड़ी बहुत हो सकी है। 10 अप्रैल तक कोल्ड स्टोर में आलू रख दिया जाएगा। बहुत ज्यादा तापमान नहीं रहता।
-सुनील कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed