{"_id":"5f567c5a8ebc3e368b699cbc","slug":"civic-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5813178104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति के लोगों ने की आवास न मिलने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति के लोगों ने की आवास न मिलने की शिकायत
विज्ञापन
इटावा। महेवा की ग्राम पंचायत इंगुर्री में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को सरकारी आवास न देने की शिकायत की गई है। गांव के प्रभावित लोगों ने शपथ पत्र देकर जिला स्तरीय अधिकारी से जांच कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत इंगुर्री के अनुसूचित वर्ग की सरोज पत्नी दयालु, राधेश्याम पुत्र गुलजारी, जगदीश पुत्र राजाराम व बांके बिहारी पुत्र पुत्तुलाल ने डीएम को दिए शपथ पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधान मंत्री आवास योजना में आवास उनके स्थान पर सामान्य वर्ग के लोगों को दे दिए गए हैं। जिनको लाभ दिया गया वह सभी अपात्र है।
वहीं, इस बारे में जब ग्राम पंचायत सचिव सौरभ कुमार ने बताया कि किसी भी अपात्र को आवास नहीं दिया गया। आरोप बेबुनियाद है। खंड विकास अधिकारी महेवा सतीश चंद्र पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कराएंगे।