फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chori,police,jaanch

भाई और भाभी सहित मां पर लगाया चोरी का आरोप

Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
chori,police,jaanch
चोरी के बाद बिखरा सामान व खुली अलमारी - फोटो : ETAWAH
भरथना। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत असफपुर गांव निवासी महिपाल सिंह के घर चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में अपने करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने पत्नी व उसे घर से भगा दिया, इसके बाद घर से जेवर-नकदी चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

महिपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च को घर पर पत्नी प्रिया अकेली थी। इस दौरान पत्नी के साथ तीनों रिश्तेदारों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जिससे भयभीत होकर पत्नी अपने मायके चली गई। शाम को जब वे घर पहुंचे तो उन्हें भी रिश्तेदारों ने धमकाया तो वे भी रात को घर पर नहीं रुके।
विज्ञापन

उसी दौरान तीनों ने कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी लोहे की अलमारी से सोने की चार अंगूठी, कान की झुमकी चोरी कर ली। बुधवार की सुबह घर पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई और उसने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के मुताबिक उसने घटना की शिकायत ऑनलाइन भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed