{"_id":"58e681934f1c1b081a5b4a1d","slug":"child-s-death-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किशोरी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किशोरी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Thu, 06 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इकदिल कस्बे में कपड़ों पर प्रेस करते समय अचानक करंट लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कस्बा के मोहल्ला कछियांत निवासी शिवपाल शाक्य की 15 वर्षीय पुत्री शिवा गुरुवार को अपने कपड़ों पर प्रेस कर रही थी तभी उसे करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक इकदिल हरी शंकर मिश्रा ने बताया कि शिवा जब कपड़ों पर प्रेस कर रही थी तभी उसे अचानक करेंट लग गया। करेंट लगने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन