{"_id":"5d9b7e948ebc3e01622a2d0c","slug":"child-died-due-to-current-of-high-tension-line-etawha-news-knp518356858","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के करंट से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के करंट से बालक की मौत
विज्ञापन
Child died due to current of high-tension line
- फोटो : ETAWHA
चकरनगर (इटावा)। थाना सहसों के पिपरौली गढ़िया गांव में एक बालक की हाईटेंशन लाइन के करंट से मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके बाद फूफ व चौरैया मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर चकरनगर तहसीलदार जगदीश कुमार व थानाध्यक्ष सहसों जितेंद्र कुमार शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग विभाग के एई, जेई व ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। चार घंटे बाद जाम खुल सका।
पिपरौली की गढ़िया गांव में फूफ चौरैला मार्ग के किनारे सुबोध सिंह परिहार का मकान बना है। उनके घर के दरवाजे पर ही बिजली के तार का बंडल रखा है। इसी बंडल के सहारे सुबोध की साइकिल रखी थी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे उनके 14 साल के बेटे श्रवण प्रताप सिंह ने कहीं जाने के लिए साइकिल उठाई। छूते ही तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुबोध सिंह परिहार ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों से वह कई बार अनुरोध कर चुके थे कि बंडल को दरवाजे से हटवा लें, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। अधिकारियों की लापरवाही ने उनके बेटे की जान ले ली। ग्राम प्रधान उमादेवी ने भी बालक की मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार शाम करीब 4 बजे फूफ चौरैला मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर तहसीलदार व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे भी। शाम 7 बजे के बाद जाम खुलवा सके।
विज्ञापन
ऐसे पहुंचा बंडल में करंट
पारपट्टी क्षेत्र में बिजली की नई लाइनें डाली जा रहीं हैं। हनुमंतपुरा चौराहे से कालेश्वर की गढ़िया व नीमरी विद्युत उपकेंद्र तक जाने वाली लाइनें पिपरौली की गढ़िया होकर जा रही हैं। नई लाइनों को पहले से पड़ी लाइनों के पास से ही ले जाया जा रहा है। सोमवार को नई लाइन का तार खंभों पर खींचते समय एक तार पुरानी लाइन पर रख गया। जिससे नीचे रखे बंडल में करंट आ गया। तभी बालक ने साइकिल उठाई और वह करंट की चपेट में आ गया।