फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chhath puja

डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि

Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
chhath puja
इटावा। चार दिवसीय छठ पूजा के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने बुधवार शाम सूर्यास्त के दौरान सूर्य देव को नदी अथवा तालाब के किनारे खड़े होकर अर्घ्य दिया। नहाए खाए, खरना के बाद तीसरे दिन मनाए जाने इस पर्व में महिलाएं निर्जला व्रत रखतीं हैं।
विज्ञापन

शहर में पक्का तालाब में बुधवार की शाम व्रती महिला रजनी तिवारी ने परिवार के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस बारे में विद्युत विभाग के सुंदरपुर विद्युत घर में कार्यरत तकनीशियन राज कुमार तिवारी ने बताया वह मूलता प्रदेश के देवरिया जनपद के रहने वाले हैं। इस बार किसी वजह से छठ पूजा पर घर जाना नहीं हुआ। इस वजह से वह पत्नी रजनी और बेटी को साथ लेकर पक्का तालाब आए हैं। पत्नी ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया हम लोगों ने भी हाथ जोड़कर सूर्य देव को प्रणाम किया।
विज्ञापन

छठ पूजा के चौथे व आखिरी दिन गुरुवार को सूर्योदय के दौरान महिलाएं सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद छठ पूजा का समापन होगा। कहा छठी मईया से हम सभी ने परिवार पर अपनी कृपा दृष्टि और खुशहाली सदैव बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed