फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Chef Pankaj reached the village of Jai Gurudev

जय गुरुदेव के गांव पहुंचे पंकज महाराज

Tue, 22 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Tue, 22 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chef Pankaj reached the village of Jai Gurudev
काफिले में भक्तों का अभिवादन करते पंकज महाराज। - फोटो : अमर उजाला
इटावा। मथुरा आश्रम से जिले के खितौरा आश्रम पहुंचने पर मंगलवार को बाबा जय गुरुदेव के उत्तराधिकारी पंकज महाराज का कई जगह उनके अनुयायियों ने स्वागत किया। पंकज महाराज होली पर्व पर खितौरा आश्रम में आयोजित आध्यात्मिक होली सत्संग मेले में शामिल होंगे और बाबा जय गुरुदेव के शाकाहार का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। होली के दिन गुरुवार को पूरे क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को पंकज महाराज की अगुवाई में शाकाहार सदाचार जन जागरण शोभायात्रा जब जसवंतनगर में पहुंची तो सुरेश यादव के नेतृत्व में राधिका ढाबा पर जोरदार स्वागत किया गया। यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से बाबा जय गुरुदेव के चित्र के  दर्शन करते हुए पंकज महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। लगभग पांच किमी लंबे काफिले ने जब शहर में प्रवेश किया तो श्रद्धा और उमंग से सराबोर वातावरण नजर आया।
विज्ञापन


पंकज महाराज खुली गाड़ी में सवार होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते रहे। भरथना चौराहे पर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के संस्थापक अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, महासचिव राजेश यादव, प्रबंधक विष्णु यादव, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रामयश यादव, अवधेश सिंह, रवीन्द्र सिंह, कृष्ण पाल सिंह समेत बाबा के सैकड़ों अनुयायियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफिला गुरु तेग बहादुर सिंह ओवरब्रिज होकर शास्त्री चौराहा होते हुए प्राचीन शिव मंदिर चौगुर्जी पहुंचा। जहां महंत पंडित भुवनेश मिश्रा, सपा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेन्द्र भसीन, नितिन जैन, शिवा मिश्रा, देव भसीन, भाजपा नगर अध्यक्ष शरद बाजपेयी, साविर शेख, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, नीरज सक्सेना, आसिफ भाई, पूर्व प्रधानाचार्य स्वदेश भसीन, अंजू भसीन, सपा प्रदेश महिला सचिव अनीता दिवाकर, कुसुम मिश्रा, अंजू सिंघल ने संयुक्त रूप से पंकज महाराज को 21 किलो की माला पहनाई और आरती उतारी। 


इसके बाद इकदिल, बकेवर, महेवा, अहेरीपुर, निवाड़ीकलां, गुलाबपुरा, कुशगवां में स्वागत हुआ और फिर काफिला खितौरा पहुंचा। खितौरा में बिहार, उड़ीसा, पंजाब, केरल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश आदि प्रांतों से आए अनुयायियों ने पंकज महाराज का स्वागत किया। काफिले में चरन सिंह एडवोकेट, राजेन्द्र भसीन, विनय कुमार सिंह, संतराम चौधरी, डॉ. करूणा शंकर मिश्रा, मृत्युजंय झा, जीतू भाई, विजय पाल सिंह, सुनील यादव, प्रमोद कुमार यादव, पूरन चन्द्र मिश्रा, रामकुमार वर्मा, बनमाली, हदयराम, ओम सिंह, घनश्याम सिंह, डॉ. कुंवर ब्रजेश, बुधराम यादव, उदयराम सिंह, डीडी शुक्ला, पीसी यादव, रामपाल गुप्ता, राजेन्द्र कुमार, नीरज यादव, रवीन्द्र मौर्य, राधेश्याम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed