{"_id":"5fba89898ebc3e9bd85a142e","slug":"chaudikaran-me-nahi-hoga-nuksaan-etawha-news-knp5956560187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथना में एनएच चौड़ीकरण में नहीं होगी कोई तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथना में एनएच चौड़ीकरण में नहीं होगी कोई तोड़फोड़
विज्ञापन
इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण को लेकर भरथनावासियों को अधिक चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। भरथना में चौड़ीकरण पुराने प्रस्तावित मार्ग का ही होगा। कोई नई टूटफूट नहीं होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के पास चौड़ीकरण के लिए पहले से आवश्यकतानुसार स्थान उपलब्ध है।
इटावा से कन्नौज वाया बिधूना मार्ग का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से कराया जा रहा है। इटावा से बिधूना तक का हिस्से का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। इस मार्ग पर बीच मेें भरथना पड़ता है। इस कस्बे में पहले ही काफी तोड़फोड़ के बाद सड़क को चौड़ा कराया गया था। अब फिर से जब एनएच का चौड़ीकरण स्वीकृत हुआ तो भरथना कस्बे के लोग तोड़फोड़ की आशंका को लेकर बुरी तरह से घबरा गए। सड़क के किनारे रहने वाले लोगों की नींद ही उड़ गई। इसको लेकर व्यापारियों ने भाजपा सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया को भी ज्ञापन दिया। भरथनावासियों को बर्बादी से बचाने के लिए बाईपास का निर्माण कराने की मांग रखी।
उधर, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि भरथना में अब किसी प्रकार की तोड़फोड़ नहीं होगी। चौड़ीकरण का काम कराने के लिए सड़क की चौड़ाई पर्याप्त है। इसलिए बाईपास के बजाय पुराने मार्ग का ही निर्माण होगा।