फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   chambal bridge

चंबल पुल के पिलर नंबर छह की बीयरिंग क्षतिग्रस्त

Sun, 31 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
chambal bridge
चबंल पुल होकर मध्य प्रदेश जाने वाले रास्ते का आवागमन रहा बंद - फोटो : ETAWAH
उदी। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली चंबल नदी पर बने पुल के पिलर नंबर छह की बियरिंग क्षतिग्रस्त हो गई। शनिवार को बियरिंग की मरम्मत का कार्य किया गया, जिसको लेकर भारी वाहनों का आवागमन लगभग दो घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता मुकेश ठाकुर ने शुक्रवार को डीएम को लिखे पत्र में यह जानकारी दी कि चंबल पुल के पिलर की बियरिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। शनिवार को मरम्मत का काम शुरू होना है, इसलिए सुबह 10 बजे से 12 बजे तक यातायात बंद रखा जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश पर थाना बढ़पुरा पुलिस ने सुबह से ही पुल पर आवागमन रोक दिया। वाहनों को डायवर्ट किया गया। वहीं मध्य प्रदेश सीमा में फोर्स लगाकर वाहनों का आवागमन रोका गया। क्षतिग्रस्त बियरिंग की मरम्मत को पहुंची मशीन कुछ देर बाद ही खराब हो गई। इस खराबी के कारण मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका। अब दोबारा शेड्यूल बनाकर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएच 92 के अधिकारियों ने बताया कि पुल की आयु सीमा समाप्त होने के साथ-साथ ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण 26 अक्तूबर को चंबल पुल के पिलर संख्या छह की बियरिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्मत करने आई कंपनी की मशीन गड़बड़ी होने के कारण मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका। वाहनों का आवागमन दो घंटे बाद चालू करा दिया गया। शेडयूल निर्धारित कर तीन से चार घंटे के लिए भारी वाहनों का आवागमन रोककर मरम्मत का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंबल नदी पर बना पुल पांच दशक से भी अधिक पुराना है। लोक निर्माण विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ सालों से इस पुल पर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। पुल पर लगातार रेत व गिट्टी से भरे ओवरलोड वाहनों को निकाला जा रहा है। इस पुल के पिलर नंबर छह की बियरिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। इस खराबी को लोक निर्माण विभाग ने देख लिया था, इसलिए मरम्मत का काम शुरू कराया गया। वाहनों को बकेवर से ही चकरनगर फूफ के रास्ते और फूफ से इसी रास्ते होकर वाहनों को निकाला गया।

चबंल पुल की बियरिंग की मरम्मत करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी

चबंल पुल की बियरिंग की मरम्मत करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed